इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। जिला कुल्लू में अभी तक करीब 1000 महिलाओं ने आवेदन कर दिया है। जबकि तहसील कार्यालयों में फॉर्म भरने और जमा करने के महिलाओ की लाइनें लगी हुई हैं। जिला कुल्लू में आनी, निरमंड, बंजार, कुल्लू, भुंतर और मनाली में पात्र महिलाएं सम्मान निधि के लिए कर सकती हैं। जिला कल्याण अधिकारी जेआर शर्मा ने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।