तीन दिन हुई लगातार बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। सीमा सड़क संगठन और एनएच-305 ने बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने का काम तेज कर दिया है। अटल टनल और जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है। जिससे लाहौल और वाह्य सराज के लोगों को राहत मिली है। मौसम ने साथ दिया तो हाईवे तीन और एनएच जल्द बसों के लिए खुलेगा।