पीपल जातर मेले के चलते बदला गया ट्रैफिक रूट अब फिर पुराने ढर्रे पर लौट आया है। शनिवार से माल रोड ढालपुर को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। करीब 20 दिनों बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए अस्पताल होकर गुजरने वाली सड़क को दोबारा वनवे कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अब कुल्लू शहर में यातायात व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलने लगेगी और लोगों को आवागमन में पहले से अधिक सुविधा मिलेगी।