मनाली में इस समय पर्यटकों का जमावड़ा है। खासकर माल रोड पर जहां क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर उत्सव का माहौल बन चुका है। सर्द हवाएं चल रही हैं और तापमान काफी कम है, लेकिन उत्सव की गर्मी कम नहीं हो रही है। माल रोड पर डीजे की धुनों पर पर्यटक जमकर नाच रहे हैं।