कुल्लू। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच भी ब्यास नदी में राफ्टिंग का क्रेज सैलानियों में कम नहीं हुआ है। कुल्लू की वादियों में इन दिनों राफ्टिंग का सैलानी खूब आनंद ले रहे हैं। रायसन से बबेली, बबेली से बाशिंग तक, पिरड़ी से लेकर भुंतर और शाढ़ाबाई तक राफ्टिंग चल रही है। पिछले कुछ दिनों में राफ्टिंग की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में राफ्टिंग की गतिविधियों में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने कहा कि क्रिसमम के बाद राफ्टिंग कारोबार ने गति पकड़ी है।