जिला मुख्यालय कुल्लू में 30 मई से 5 जून तक श्रीराम कथा की ब्यास गंगा बहेगी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कुल्लू में श्रीराम कथा का आयोजन करेगा। इसमें सात दिनों तक दिव्य गुरु आशुतोष की शिष्या साध्वी गरिमा भारती कथा वाचक रहेंगी। स्वामी धीरा नंद महाराज ने बताया कि श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा यह कलश यात्रा 30 मई को अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के मंदिर से ढालपुर तक निकाली जाएगी।