फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में नारायण देवता की शोभायात्रा के साथ साते जाच मेला शुरू

जिला कुल्लू की रघुपर घाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण का तीन दिवसीय साते जाच मेला भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। देवता का रथ जैसे मेला स्थल पहुंचे मेला कमेटी ने धूपबती के साथ भव्य स्वागत किया है। वहीं बनाला गांव की महिलाओं ने भी देवता का देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया। इस मौके पर देवता नृत्य संग बनाला, जुहड और फनौटी गांव के लोग भी ढोल, नगाड़ों व करनाल के साथ घूम उठे। दौरान व्यास ऋषि झरौन भी पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे और देव मिलन हुआ। इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने विधिवत शुभारंभ किया है। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष उगम राम ठाकुर, बालकृष्ण, एनएस दीपक, चमन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें