सूत्रधार कला संगम कुल्लू संस्था के 47वें सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव में विद्यार्थियों की ओर से शानदान प्रस्तुतियां दी गईं। अटल सदन में आयोजित वर्षगांठ उत्सव में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसमें कुल्लूवी नाटी ने सबका मन मोह लिया। वहीं कार्यक्रम में लोकनृत्य, समूह नृत्य, प्रिंसेस सूत्रधार, समूहगान, लोक गीत, फिल्म गीत तथा फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिताओं में 40 सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव अटल सदन में मनाया गया।