कुल्लू जिले में पानी के बिलों को लेकर पनपे विवाद के बीच अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग विनोद कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पानी के बिल नियमानुसार भेजे गए हैं और बिल को लेकर अगर किसी उपभोक्ता को परेशानी आ रही है तो वह विभाग के कार्यालय में आकर इससे संबंधित शंकाएं दूर कर सकता है। उन्होंने कहा है कि 70 फीसदी से अधिक लोगों को महीने का 1,000 से कम बिल आया है। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता कुल्लू अमित कुमार और अधिशासी अभियंता मनाली भी मौजूद रहे।