फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Rain Update: कुल्लू में सुबह से झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित, तापमान में गिरावट

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 09:51 AM IST

जिला मुख्यालय कुल्लू में बुधवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और कई स्थानों पर लोगों को भीगकर सफर करना पड़ा। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें