फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की मौत पर जन आंदोलन शुरू, रथ मैदान में जुटने लगे लोग

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के रथ मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। समाजसेवी बंटी सराजी के नेतृत्व में क्षेत्र के महिला-पुरुष आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलन के दौरान समाजसेवी बंटी सराजी उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। रथ मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, जबकि आंदोलन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें