फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: वरिष्ठ नागरिक और युवा के बीच अंतर-पीढ़ीगत सम्बद्धता पर कार्यक्रम आयोजित

समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला प्रशासन कुल्लू के नेतृत्व में देवसदन कुल्लू में संरक्षित वृद्धावस्था कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए अंतर-पीढ़ीगत सम्बद्धता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें बुजुर्ग, महिला और युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर शामिल हुए जबकि पूर्व उपायुक्त एचआर चौहान, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने विशेष रूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवा और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सामाजिक मसलों को लेकर प्रश्नों के माध्यम से विचार प्रस्तुत करने का मौका दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें