अखाड़ा बाजार में दो दिवसीय फागू मेला में ध्रुव ऋषि ने लाव लश्कर के साथ शिरकत की। फागू जाच देवता कमेटी द्वारा आयोजित इस मेले में लोगों ने ध्रुव ऋषि के सामने माथ टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि इस दौरान देवखेल की परंपरा भी श्रद्धालुओं को देखने को मिली। इस दौरान परंपरागत कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया गया।