फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा सिंह साहिब में लगी छबील, राहगीरों को बांटा मीठा पानी व फल

शहीदी दिवस के अवसर पर अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह साहिब में वीरवार को श्रद्धा, सेवा और मानवता की भावना के साथ छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा पानी, शरबत और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। छबील सेवा के दौरान लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ-साथ शहीदों के बलिदान को भी याद किया गया। सिंह सभा अखाड़ा बाजार कमेटी के प्रधान महेंद्र चावला ने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गुरु घर की परंपरा के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छबील सेवा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों की कुर्बानियों को नमन करना और समाज में मानव सेवा का संदेश फैलाना है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा मीठा पानी, शरबत एवं फल वितरित किए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। इस अवसर पर संगत ने सेवा भाव के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें