फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: उपमंडलाधिकारी के आश्वासन पर कर्ण देव बौद्ध ने सातवें दिन तोड़ा आमरण अनशन

Krishan Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 07:21 PM IST

सड़क सुधारीकरण और अन्य मांगों के लिए ढालपुर मैदान के छोर पर तंबू लगाकर आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बौद्ध ने सातवें दिन अनशन समाप्त कर दिया है। उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे बात की और मांगों पूरी करने भरोसा दिलाया। इसके बाद कर्ण देव बौद्ध ने अतिरिक्त उपायुक्त अश्विनी कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या लिखित रूप में सौंपी। इसके बाद कर्ण देव बौद्ध के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्राथमिक उपचार भी दिया गया। कर्ण देव बौद्ध ने बताया कि प्रशासन ने मांगें एक महीने में पूरा करने का भरोसा दिलाया है। अगर इसके बाद भी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें