फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाबा बालक नाथ जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

बाबा बालक नाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में टिकरा बाबड़ी स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा हनुमान मंदिर, अखाड़ा बाजार से आरंभ होकर टिकरा बाबड़ी स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर तक पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा बालक नाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा प्रसाद भी वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें