जिला मुख्यालय कल्लू के ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में आयोजित किए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर चली हुई हैं। इसको लेकर शनिवार को पुलिस, होमगार्ड, आइटीबीपी सहित विभिन्न टुकड़ियों ने फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल की। इस दौरान एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने परेड की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही ढालपुर मैदान में गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर अस्थायी मंच बनाने का भी कार्य जोरों पर चला हुआ है। जिला मुख्यालय कुल्लू में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिरकत करेंगे। लिहाजा, इस समारोह की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।