सिस्सू के समीप चंद्रा नदी में 6 अप्रैल को लापता हुए झारखंड के युवक सामर्थ के तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस की टीम भी चंद्र नदी में लापता युवक की तलाश करने में जुटी है। लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं मिल पाया है। डीएसपी केलांग राजकुमार ने कहा कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद की जा रही है।