विंटर कार्निवल मनाली में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बुधवार को कार्निवल के तीसरे दिन माल रोड पर ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों की स्वर लहरियों के साथ कलाकारों ने देव धुन बजाई। इसे पर्यटकों के साथ आम लोगों ने अपने कैमरे और मोबाइल में कैद किया। इस दौरान कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर कई तरह की देव धुन बजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।