फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को एचआरटीसी बस ने कुचला, मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस ने सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब10:30 बजे हुई। 80 साल की गेहरी देवी अपने भांजे के साथ सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें