फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यटन नगरी मनाली में जुटे मध्य प्रदेश के 40 चिकित्सक , निहारीं खूबसूरत वादियां

पर्यटन नगरी मनाली में मध्य प्रदेश के 40 चिकित्सक जुटे हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश में 1974 बैच के 40 डॉक्टरों ने 50 वर्षों बाद मनाली में अपने मेडिकल करियर एवं समाज में उनके योगदान पर विशेष चर्चा की। तीन दिवसीय अनुगूंज-74 कार्यक्रम के तहत चिकित्सीय जगत की महान हस्तियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। वहीं मनाली की नैसर्गिक सुंदरता के बीच स्वास्थ्य लाभ भी लिया। मनाली में विनायक नेत्रधाम की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विनायक नेत्रधाम के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजक डाॅ. योगेंद्र विनायक ने कहा कि कोरोना के बाद मनुष्य की जीवन शैली में भरी बदलाव हुआ है। कार्यक्रम में जहां सभी डॉक्टरों ने मंथन किया, वहीं अपने-अपने चिकित्सीय क्षेत्रों के 50 वर्षों के अपने अनुभवों और आधुनिक जीवन शैली पर उनके प्रभावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही अटल टनल रोहतांग और मनाली की बर्फ से लकदक वादियों को भी निहारा ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें