फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: 35 घरों को भूस्खलन से खतरा, बरसात से पहले सुरक्षा दीवार लगाने की रखी मांग

जिला मुख्यालय कुल्लू में नगर परिषद के वार्ड नंबर सात में 35 घरों को भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। शहरवासियों को बरसात के दिनों में अपने आशियाने ढहने का डर सता रहा है। बरसात में बारिश के दौरान वार्ड नंबर सात के यह घर भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं, जिसके करण कई परिवार बेघर हो सकते हैं। ऐसे में शहरवासी उपमंडलाधिकारी कुल्लू के द्वार पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। शहरवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग रखी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें