फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में कार्यशाला का आयोजन

Krishan Singh Updated Wed, 02 Apr 2025 01:56 PM IST

हिमाचल प्रदेश जातीय विकास विभाग शिमला की ओर से आज धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासियों अधिनियम 2006 को लेकर मंडल स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान कार्यशाला में अनुसूचित विकास, राजस्व और बागवानी विभाग से मंत्री जगत सिंह नेगी नें विभिन्न जिलों से आए विभागीय कर्मचारियों को वन अधिकार की मान्यताओं के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही उपमंडल स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए एस डीएम को बैठक करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में कैबिनेट रैंक आरएस बाली, शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, फतेहपुर विधायक भवानी पठानिया, जिला उपायुक्त हेम राज बैरवा व अन्य विधानसभा क्षेत्रों के विधायक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें