फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: तलवाड़ में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने जाम की सड़क, प्रशासन के आश्वासन पर खोला ताला

लंबागांव खंड की तलवाड़ पंचायत में शराब के ठेके के विरोध में शनिवार सुबह महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 9:00 बजे महिलाओं ने सुजानपुर–जयसिंहपुर मार्ग पर यातायात रोक दिया और ठेके पर ताला जड़कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं का कहना था कि बहुतकनिकी संस्थान के पास शराब का ठेका खुलने से युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ने के साथ स्थानीय युवाओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि इस ठेके को तुरंत बंद कर यहां से हटाया जाए। शुक्रवार को ही महिलाओं ने उपमंडलाधिकारी जयसिंहपुर को ज्ञापन सौंपकर इस ठेके को हटाने की मांग की थी। सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अडिग रहीं। काफी समझाने पर महिलाओं ने रास्ता खोला ।लेकिन महिलाए अपनी एक ही बात पर अडिग थी कि इस ठेके को अभी यहां से हटाया जाए । करीब 11:00 बजे एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर और तहसीलदार अभिषेक भास्कर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत की और 15 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाओं ने सड़क खोली और ठेके पर लगाया गया ताला हटाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्धारित समय में ठेका नहीं हटाया गया तो वे फिर से उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें