फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री सिद्ध बाबा राजा राम महाराज राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला संपन्न

श्री सिद्ध बाबा राजा राम महाराज राजा का तालाब का वार्षिक छिंज मेला सोमवार देर शाम संपन्न हो गया। रविवार छिंज का आगाज टमक की थाप से हुआ। दो दिन व रात को टमक की लगातार ताल से राजा का तालाब गुंजायमान होता रहा। छिंज में समाजसेवी पुनीत महाजन टिंकू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बाबा राजा राम मंदिर में पूजा अर्चना व झंडे की रस्म के साथ दंगल कमेटी ने अखाड़े में प्रवेश करके कुश्तियों का आगाज किया। इस दौरान छिंज मेले में विभिन्न राज्यों व प्रदेश के कई नामी गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में कई कुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बिन्दु रहीं। दंगल में राजिंदर शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। छिंज मेले में छोटी माली का मुकाबला जग्गू पहलवान बियानपुर दीनानगर पंजाब और गोलू जुगियाल के बीच हुआ। जिसमें गोलू पहलवान ने अपनी बादशाहत कायम की।वहीं बड़ी माली का मुकाबला विशाल पहलवान हिमाचल प्रदेश व सन्नी पहलवान बियानपुर पंजाब के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में विशाल पहलवान ने विजय सेहरा अपने माथे पर बांधा।सभी कुश्तियों का आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं। जिसमें दर्शकों ने खूब आनंद लिया। मंदिर प्रबंधक कमेटी ने बड़ी माली के पहलवान को 15 हजार रुपए का नकद इनाम दिया। जबकि छोटी माली के पहलवान को नौ हजार रुपए की इनामी राशि वितरित की गई। इस मौके पर मान सिंह, हरफूल सिंह, रणजीत सिंह, राय सिंह, शेर सिंह, शिवू जैलदार, पवन राणा, रविंद्र मिती, भानू सिंह, विक्रम बिट्टू, राजेश बिट्टू, समाजसेवी पुनीत महाजन टिंकू, साधु राम, प्रेम सिंह, देव राज,जरम सिंह, ज्ञान त्यागी, करनैल सिंह, छिंदू मन्हास व क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें