फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा रस्म के साथ शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्रि का आगाज

Krishan Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 11:36 AM IST

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र मेले सोमवार से शुरू हो गए हैं। शक्तिपीठ में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। 5:00 बजे सुबह आरती के बाद श्रद्धालु व स्थानीय लोग दर्शन के लिए जा सके और नवरात्रि व जागरण करने वाले माता की ज्योति अपने साथ लेकर गए। पूरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह को रंग-बिरंगी लाइट्स व ताजे फूलों से सजाया गया है। मां के जयकारों से मां का दरबार गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ज्वालामुखी मंदिर में सुबह विधिवत पूजा-अर्चना झंडा रस्म, कन्या पूजन, घट स्थापना के साथ विधायक संजय रत्न ने नवरात्रि का आगाज किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल, मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, न्यास सदस्य व प्रधान दिव्यांशु भूषण, अविनेंद्र शर्मा व पुजारी वर्ग माैजूद रहे। विधिवत मंत्रों के साथ झंडा रस्म की गई और नए झंडों की पूजा-अर्चना कर उन्हें मंदिर के ऊपर स्थापित किया गया। विधायक संजय रत्न ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रसाशन की तरफ से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पुजारी महासभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा व समस्त पुजारी वर्ग ने जनता को नवरात्रि की शुभ कामनाएं दीं। शारदीय अश्विन नवरात्र मेले 22 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 125 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और बलंटियर तैनात किए गए हैं और जगह-जगह पर पुलिस का पहरा है। ड्रोन कैमरे से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि प्रशासन के सभी इंतजाम पुख्ता हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें