सर्वधर्म पीठ तपोस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल राजा का तालाब में गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कीर्तन दरबार, संपूर्ण श्री अखंड पाठ साहिब एवं अमृत संचार कार्यक्रम के चौथे दिन शनिवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारों की अगुवाई में यह विशाल नगर कीर्तन तपोस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब से प्रारंभ होकर धमां, जाझवां, देहरी, नेरना, पंजासरा से होते हुए राजा का तालाब पहुंचा तथा फिर गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान महिलाओं द्वारा किए जा रहे कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्री श्री 108 संत लवप्रीत महाराज ने बताया कि नगर कीर्तन के बाद गुरुद्वारा नानक जोत साहिब में रविवार तक रैन सवाई कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।