शुक्रवार को दुबई में एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल बलिदान हो गए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पार्थिव देह एयरफोर्स के विशेष विमान से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची। नमांश स्याल के माता-पिता, पत्नी व बेटी भी पार्थिव देह के साथ आए। यहां से पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव पटियालकड़ ले जाया जाएगा। यहां मोक्षधाम में सैन्य सम्मान के साथ नमांश स्याल की अंत्येष्टि की जाएगी।