पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा पहुंची धर्मशाला आईपीएल के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटाआज अपने चार्टर्ड विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचीं सुबह 9:30 बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर जैसे ही उनका चार्टर्ड विमान उतरा, एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस और स्टाफ में उत्साह देखने को मिला। प्रीति जिंटा हमेशा की तरह अपने चिर-परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए बाहर निकलीं और फैंस को गुड मॉर्निंग कहा अभिवादन स्वीकार किया पंजाब किंग्स के धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले मैचों को लेकर टीम की मालकिन खुद टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची हैं। धर्मशाला की खूबसूरत वादियों और यहां के क्रिकेट प्रेमियों से प्रीति जिंटा का खास लगाव रहा है।