फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: गंगा दशहरा पर ज्वालामुखी के गायत्री मंदिर में गायत्री जयंती और स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ज्वालामुखी स्थित प्राचीन गायत्री मंदिर में गायत्री जयंती एवं स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, गायत्री महामंत्र जाप, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और गायत्री महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई। इसके बाद पुजारी अभिनव शर्मा और युवा पुजारी वर्ग के नेतृत्व में गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार, समाज और विश्व कल्याण की कामना की। माता गायत्री को फलाहार और विशेष भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जबकि दोपहर में भंडारे का आयोजन भी हुआ। पुजारी अभिनव शर्मा ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था और इसी तिथि को मां गायत्री का भी प्राकट्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन गायत्री मंदिर की स्थापना भी इसी दिन हुई थी, इसलिए प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर गायत्री जयंती और स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी पुजारी वर्ग और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा कार्यक्रम भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें