प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति की शनिवार को राजा का तालाब में विशेष बैठक हुई।जिसमें सुप्रीम कोर्ट के वकील विनोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पांच दशक से अधिक समय से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंथन हुआ।