ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अंतर्गत महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें सुनीता कुमारी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर आशा देवी, सरोज कुमारी, मधु लगवाल, पिंकी देवी, मंजू राठौर, सुषमा देवी और रजनी कुमारी को नियुक्त किया है। महासचिव पद पर रेखा देवी, सुमन कायस्था, हरप्रीत कौर, पूजा रानी, आरती, आंचल चौहान, कंचन देवी और नीना देवी को जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव पद पर बीना देवी, अंजना कुमारी, सुशीला धीमान, अनु ठाकुर, तृप्ता देवी, वीना देवी, मीनाक्षी, सुमित्रा स्याल और शीतला देवी को शामिल किया है। कार्यकारिणी सदस्यों में आशा कुमारी, सुनीता कुमारी, आरती कुमारी, रूमला देवी, कविता कुमारी, अंजना लगवाल, संतोष लगवाल और मीना कुमार को स्थान दिया है। वहीं वीना कुमारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। परवीन मोहिनी को सुजानपुर नगर महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। सुमन अटवाल को ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, सुषमा शर्मा और सलोचना सूद को ब्लॉक महिला कांग्रेस का सलाहकार नियुक्त किया है।