फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भोटा के राधा स्वामी चौक पर दो कारों की टक्कर, एक पैरापिट पर चढ़ी

शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर सोमवार को भोटा के राधा स्वामी चौक पर सुबह आठ बजे के करीब दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार सड़क किनारे बने पैरापिट पर चढ़ गई। हालांकि, दुर्घटना में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टैक्सी राधा स्वामी अस्पताल में सवारी छोड़कर भोटा की ओर लौट रही थी। जैसे ही चालक राधा स्वामी चौक पर वाहन मोड़ने लगा, उसी दौरान बिलासपुर से हमीरपुर की ओर जा रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक कार अनियंत्रित होकर पैरापिट पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही भोटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने थाना में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, इसलिए इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें