जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड भोरंज और सुजानपुर के पंचायत सचिवों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ई-परिवार सर्वे एप के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ग्राम पंचायत की स्वीकृति प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र में पशुगणना कार्य को आरंभ करेंगे। 15 मई तक ई-परिवार सर्वे एप का उपयोग करके पशुओं का डेटा एकत्रित किया जाएगा। इन पशुओं में गाय, भैंस, भेड़ आदि की जानकारी शामिल हैं।