फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भोरंज में विधायक सुरेश कुमार के घर से शुरू किया मकानों का सूचीकरण

जनगणना-2027 के पहले चरण में मंगलवार को उपमंडल भोरंज में भी मकानों के सूचीकरण व मकान गणना का कार्य आरंभ हो गया। एसडीएम शशिपाल शर्मा, उप तहसील जाहू के नायब तहसीलदार एवं जनगणना के चार्ज अधिकारी, ग्राम पंचायत जाहू के प्रगणक और सुपरवाइजर ने विधायक सुरेश कुमार के घर पहुंचकर मकानों के सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य शुरू किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने अपने मकान से संबंधित आवश्यक जानकारी वेब पोर्टल पर अपलोड करवाई। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रीय महत्व का कार्य होता है और इसमें एकत्रित डाटा के आधार पर ही सरकार योजनाएं बनाती हैं। इस कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य पूरी तरह डिजिटल मोड में किया जा रहा है। 1 जून से 15 जून तक लोगों को स्वगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी अपलोड करने का अवसर दिया गया था। अब जनगणना के पहले चरण में प्रगणक और सुपरवाइजर 16 जून से 15 जुलाई तक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना करेंगे। जिन लोगों ने स्वयं अपनी जानकारी अपलोड नहीं की है, उनका डाटा भी अपलोड करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें