फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धनेटा के झलाण में नशीली दवाओं और भुक्की के साथ धरा आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

पुलिस थाना नादौन के तहत झलाण में नशीली दवाओं के साथ धरे गए आरोपी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस मामले में जन प्रतिनिधियों की भूमिका को जिला पुलिस ने सराहा है। जिला पुलिस की ओर से चलाए गए वॉर अंगेस्ट ड्रग मुहिम के तहत जनप्रतिनिधियों को जागरूक कर नशे के खिलाफ लड़ाई में आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस कड़ी में जन प्रतिनिधियों की ओर से यह नशे पर चोट के लिए की गई पहल को जिला पुलिस की पहल का सार्थक नतीजा माना जा रहा है। आरोपी पंकज कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी टिप्पर (धनेटा) से शनिवार रात को नशीली दवाओं की भारी खेप बरामद की थी। ग्रामीणों ने शक के आधार के आधार पर आरोपी को पकड़ने की सफलता प्राप्त की थी। आरोपी युवक शाम साढ़े पांच बजे के करीब झलाण प्राथमिक स्कूल के समीन बैग में नशीली दवाईयों को भरकर श्मशान घाट की ओर जा रहा था ऐसे में ग्रामीणों ने शक के आधार पर युवक की जांच की तो आरोपी से 480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और भुक्की भी बरामद हुई है। झलाण पंचायत की प्रधान अमिता ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों से मिले सहयोग से पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है। लोगों को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक पंचायत में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूलों को बेचने उद्देश्य से पंचायत में आया था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। बरामद की गई प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में जन प्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा है। यह समाज के अन्य वर्गों के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें