फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की अगुवाई में किया प्रदर्शन, एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से दो साल पहले की गई घोषणाओं पर एक भी मांग पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए सुजानपुर भाजपा ने नाराजगी जताई है। बुधवार को भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के साथ एक ज्ञापन एसडीएम सुजानपुर संजीत को सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने से जनता में आक्रोश है। टाैणी देवी कॉलेज के लिए भूमि पहले ही हस्तांतरित की जा चुकी थी, फिर भी कॉलेज की स्थापना नहीं हुई। सरकार ने केवल एक अधिसूचना जारी कर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया, इससे स्थानीय विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं सुजानपुर अस्पताल की बेड क्षमता नहीं बढ़ाई गई और नई बिल्डिंग का कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अस्पताल की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे मरीजों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सुजानपुर बस अड्डे की हालत बदतर होती जा रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। सुजानपुर डिग्री कॉलेज में अभी तक अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में स्नातकोतर कक्षाएं शुरू नहीं की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें