फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय दिनेश गुलेरिया की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग्राम पंचायत चोलथरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में स्वर्गीय दिनेश गुलेरिया की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को धूमधाम से हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन आदर्शणी वेलफेयर सोसाइटी और स्पोर्ट्स क्लब चोलथरा के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में कर्नल रूप सिंह, भोरज के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, सरौन पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर, जगदेव सिंह, राज कमल, कुलदीप सिंह अंजू और किरण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आदर्शणी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष वंदना गुलेरिया, जो स्वर्गीय दिनेश गुलेरिया की पत्नी हैं, ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। पहले दिन बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें