हमीरपुर जिला में वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान में सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है, तभी जिला में बढ रहे नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि नशे की प्रवृति को दूर करने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है और घर पर भी ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जिससे बच्चे नशे की ओर न जाए। साथ ही माता पिता की भी जिम्मेदारी बहुत अहम होती जा रही है, क्योंकि बचपन से ही बच्चों के साथ ऐसी बांडिंग बनाए ताकि बच्चा हर बात माता पिता को बताए। एसपी भगत सिंह ने बताया कि वार अंगेस्ट ड्रग्ज अभियान के तहत जिला भर में सभी थानों में जागरुकता अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर परिषद एरिया और नगर पंचायतों में जाकर जागरुकता की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस की ओर से स्कूलों में जाने के बाद गांवों में जाकर नशे के खिलाफ मुहिम को तेज किया जाएगा और नशे के खिलाफ लगातार मुहिम को जारी रखा जाएगा।