सिंथेटिक ट्रैक अणु में गुरुवार को 65वीं राज्य स्तरीय अंडर 19 छात्र छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित करके किया । मुख्यतिथि ने विधिवत रूप से शुभारंभ करने के साथ ही खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए प्रेरित भी किया। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी 12 जिलों व 2 खेल छात्रावास के 417 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों के द्वारा मुख्यतिथि को मार्च पस्त कर सलामी भी दी गई। खिलाड़ियों के द्वारा शपथ ग्रहण करने के उपरांत मुख्य तिथि ने विधिवत खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। बता दें कि राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मी, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500 मीटर, 3000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लॉन्गजंप शॉट पुट, हाई जम्प,डिस्क थ्रो, जैवलिन प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य स्तर की इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के पुख्ता तैयारी की गई है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 222 लड़के तथा 195 लड़कियां भाग ले रही हैं। दोनों ही वर्ग के खिलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। प्रतियोगिता के 1500 मीटर लड़कों में इशांत हमीरपुर फर्स्ट, आर्यन हमीरपुर सेकंड , बक्शीश मंडी थर्ड रहे है। वहीं लड़कियों में बिलासपुर छात्रावास की सविता कुमारी फर्स्ट, हामीपुर की साइन सेकंड व शिमला की अनामिका थर्ड पर रही। विधायक कैप्टेन रंजीत राणा ने कहा कि खेलें छात्र जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए हैं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं देंने के लिए उनकी डाइट मनी को बढ़ाया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू निदान सहित अन्य क्षेत्र में इंदौर स्टेडियम का निर्माण करवा कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। वहीं, विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान करोड़ों रुपए की सौगातें हमीरपुर जिला को प्रदान की हैं और हमीरपुर जिला में विकास की एक नई इबारत को खड़ा करने का काम किया है।