फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे अनार के दाम

हमीरपुर जिले में अनार आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। अनार के दाम हमीरपुर जिले में दिन प्रतिदिन कम होने के स्थान पर बढ़ते जा रहे हैं। बाजार में अनार के दाम 150 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लोग अनार की खरीदारी करने से बच रहे हैं। लोग अनार के स्थान पर इसका विकल्प ढूंढ रहे हैं। हमीरपुर में अनार 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर अनार के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। दुकानदारों की मानें तो वर्तमान समय में अनार की पेटी 1600 रुपये से 2000 तक रुपये मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें