फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिलान्यास पट्टिका में नाम होने से कोई बड़ा नहीं होता, सीएम के बयान पर विधायक आशीष ने किया पलटवार

विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर पलटवार किया है। सीएम ने बीते दिन कहा था कि जिला विधायकों के कहने पर सारे काम किए हैं। जवाब देते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अंतरात्मा जानती है कि क्या काम हमारे कहने पर किए हैं। मुख्यमंत्री की राजनीति ही झूठ पर टिकी है और वह इसी झूठ के सहारे लोगों को बरगलाने का काम करते हैं। शिलान्यास व उद्घाटन कार्यों पर लगी नाम प्लेट पर विधायक का नाम लिखने के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि वह लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। उनके क्षेत्र में यदि किसी कार्य का शिलान्यास हुआ है तो एसोसिएट मेंबर होने के नाते विधायक का नाम प्लेट पर लगाना लाजमी है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास पट्टिका में नाम से कोई बड़ा नहीं होता जनता के दिल में नाम होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें