फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एचआरटीसी हमीरपुर ने कुछ बस रूट किए स्थगित, भारत पाक तनाव के चलते लिया निर्णय

भारत-पाकिस्तान के साथ तनाव जैसे हालात पैदा होने के बाद एचआरटीसी हमीरपुर ने कुछ बस रूट स्थगित कर दिए हैं। हेडक्वार्टर की तरफ से गुरूवार रात को निर्देश जारी होने के बाद इन बस रूट का स्थगित किया गया है जिसमें अमृतसर, जालंधर, पठानकोट व कटड़ा जाने वाली बसों के रूट स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं कटड़ा जा रही निगम की बस को जसूर में ही रोक दिया गया है। इसके साथ ही जालंधर, अमृतसर व पठानकोट के लिए जा रही बसों को भी वहीं पर रोक दिया है। इस बारे में कर्मचारियों को भी आगाह कर दिया गया है। हमीरपुर एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि युद्ध जैसे हालात के बीच निर्देश प्राप्त होने के बाद बसों के रूट स्थगित किए गए हैं। उन्होने बताया कि अमृतसर, जालंधर, पठानकोट व कटड़ा के रूट स्थगित किए गए हैं और कटड़ा जा रही बस को जसूर में रोका गया है। बता दें कि एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के करीब छह रूट प्रभावित हुए हैं जबकि डिवीजन के 12 बस रूट स्थगित कर दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर इन रूट्स को स्थगित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जाहिर है कि पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। इसलिए एहतियात बरती जा रही है। सुनिश्चित किया गया है कि एचआरटीसी बसों को संवेदनशील राज्यों में न भेजा जाए। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बसों के रूट स्थगित किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें