स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर करेर में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 188 लोगों के एक्सरे किए गए। इसमें 11 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। बीएमओ गलोड़ अरविंद कौंडल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है।