फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एनएचएआई और निर्माण कंपनी पर भड़के सुमन भारती

निर्माणाधीन शिमला मटौर फोरलेन के चीलबाहल से कोहली पैच के निर्माण में अनियमिताएं बरतने और अवैज्ञानिक तरीके से पहाड़ काटने पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती एनएचएआई और निर्माण कंपनी को घेरा है। उन्होंने जिला मुख्यालय में वीरवार को पत्रकार वार्ता कर इस विषय पर केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं । सुमन भारती ने आरोप लगाया कि निमार्णाधीन कंपनी क्षेत्रवासियों की समस्याओं और उनके आपत्तियों को दूर करने की जगह मनमाने ढंग से काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करती है तो जनता कंपनी ऑफिस या निर्माणाधीन एनएचएआई का काम चक्का जाम भी करने से गुरेज नही करेगी। कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मसियाना की पहाड़ी के पास वैज्ञानिक तरीके से पहाड़ को काटकर कुनाह खड्ड में मलबा डंप किया गया है। यहां पर निर्धारित संख्या में डंपिंग साइट भी विकसित नहीं की गई है जिससे सरकारी जमीन की ओर मलबा फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली कुनाह खड्ड को मलबे से भर दिया गया है। क्षेत्र में छोटे-बड़े नाले में मलबा फेंके जाने से लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। केंद्रीय एजेंसी सीधे तौर पर लापरवाही बरत रही है जिस वजह से निर्माण कंपनियां लोगों के हकों और पर्यावरण से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों की ओर से स्थानीय लोगों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। लोग जब मौके पर अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं तो ना तो साइट इंजीनियर उपलब्ध होते हैं और ना ही अन्य अधिकारी। सुमन भारती ने आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 5 करोड़ के राहत राशि प्रदान करने पर आभार जताया। भारती ने विपक्ष पर आपदा पर राजनीति न करने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और सांसद अनुराग ठाकुर को भी उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपने फोटो लगे हुए बैग और कॉपियां आपदा ग्रस्त लोगों को बांट रहे हैं लेकिन यह बैग और कॉपियां तब काम आएंगे जब स्कूल बनेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में स्कूल भी तबाह हो चुके हैं ऐसे में राहुल गांधी की ओर से दी गई राहत राशि और प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह संभव होगा। भाजपा सांसदों को भी आपदा ग्रस्त हिमाचल को विशेष मदद दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें