फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मैड़ में युवा शक्ति को बांटी गई खेल सामग्री

प्रकृति की सुंदरता को बरकरार रखने और मानवीय जीवन को सुरक्षित करने के लिए चल रही पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत डिडवीं टिक्कर में पौधारोपण किया गया। डिडवीं टिक्कर के खेल मैदान में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा लोगों के सहयोग से पौधे रोपित किए गए। जनसेवक एवं उखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर के माध्यम से पौधे उपलब्ध करवाए गए तथा सभी के सहयोग से इनका रोपण किया गया। उनके द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत अब तहत हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं जिनमें से अधिकांश फलदार पौधे फल देकर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं। सुशील ठाकुर ने अब युवा शक्ति को मजबूत करने का भी बीड़ा उठाया है। पर्यावरण संरक्षण मुहिम के साथ ही युवा शक्ति को मजबूत करने का अभियान भी छेड़ा है। इस अभियान का मकसद युवाओं की खेलों के प्रति रूची बढ़ाना है। माना जाता है कि खेलों की तरफ रूची होने से युवा नशे की प्रवृति से दूर रहते हैं। खेलों से जहां शरीर सुडौल बनता है तो वहीं बुरी आदतें दूर रहती हैं। खेल का माहौल मिलने से युवा शक्ति का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जनसेवक एवं उखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत पांडवीं के तहत आने वाले वार्ड नंबर चार मैड़ में युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाई। खेल सामग्री उपलब्ध करवाने के उपरांत उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा खुद को मजबूत बनाएं, क्योंकि खेलें शारीरिक विकास का बेहतर जरिया है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि खेल सामग्री की उन्हें यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ती है तो उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भी आग्रह किया कि युवाओं के लिए खेलों का माहौल तैयार करने का प्रयत्न करें। सुशील ठाकुर ने कहा कि नशा निवारण मुहिम भी चलाई जा रही है जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। खेलें नशा निवारण मुहिम की सफलता में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें