फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अब तक का मानसून बहा ले गया साढ़े तीन करोड़, लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान

समय पहले पहुंचे मानसून ने हमीरपुर को करोड़ों का नुकसान पहुंचा दिया है। बारिश की वजह से हमीरपुर जिला को करीब साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक क्षति लोकनिर्माण विभाग को उठानी पड़ी है। बारिश की वजह से कई सड़कें दलदल में तबदील हो गई। कई सड़कों को बारिश से काफी क्षति पहुंची है। वहीं जल शक्ति विभाग की योजनाएं भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं। कुछ समय पहले मानखड्ड पर बनी उटप साहड़वी योजना की मशीनरी भी पानी फ्लड में बह गई थी, हालांकि बाद में इसे रिकवर कर लिया गया है। इसी तरह बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक मानसून में अब तक जिला को तीन करोड़ 45 लाख 15500 का नुकसान हो चुका है। इसमें लोकनिर्माण विभाग को दो करोड़ 90 लाख छह हजार की क्षति पहुंची है। जल शक्ति विभाग की योजनाएं फ्लड से प्रभावित हुई हैं तथा नुकसान का आकलन 43 लाख पांच हजार रुपए किया गया है। वहीं बिजली बोर्ड को मॉनसून से अब तक सात लाख 4500 रुपए की क्षति हुई है। इसके साथ ही एक कच्चा मकान गिरा तथा एक पशुशाला बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है। एक डंगा भी गिरा है। तीन को मिलाकर नुकसान का आकलन पांच लाख रुपए किया गया है। एडीएम हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉनसून से अब तक साढ़े तीन करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। लोकनिर्माण विभाग को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। आईपीएच तथा बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। एक मकान व पशुशाला को भी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें