फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भोटा में एचआरटीसी बस के नीचे आई स्कूटी, दुर्घटना में मां बेटी गंभीर रूप से घायल

अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:02 PM IST

पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भोटा चौक के समीप परिवहन निगम की बस के नीचे स्कूटी आ गई। हादसा शाम 7:00 बजे के करीब हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार निगम की बस दिल्ली से हमीरपुर जबकि स्कूटी सवार महिला नीलम देवी पत्नी नरेश कुमार अपनी आठ वर्षीय बेटी कोमल देवी के साथ भोटा से सिद्धपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही नीलम ने राधा स्वामी सत्संगघर के पास स्कूटी को सिद्धपुर की ओर मोड़ा वह सामने तेज रफ्तार से आ रही बस से टकरा गई। स्कूटी स्किड होकर बस के नीचे आ गई। जिससे नीलम देवी और उसकी बेटी कोमल पूरी तरह घायल हो गई। बेहोशी की अवस्था में दोनों को राधा स्वामी चैरिटेबल अस्पताल ले जाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही भोटा पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें