फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफेटेरिया, देसी व्यंजनों का लगेगा तड़का

अब कैहडरू में जल्द ही डीआरडीए की ओर से मल्टी पर्पज कैफेटेरिया यानि ग्रामीण कैफे निर्माण होगा। यहां पर जिला की महिला स्वयं सहायता की समूहों की महिलाओं के हाथों से बने उत्पाद उपलब्ध होंगे। इतना ही नहीं यहां पर बने रेस्टारेंट में हिमाचली व्यंजनों का जायका लोग चख सकेंगे। इस पर प्रोजेक्ट पर 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण विकास विभाग निदेशक को जिला प्रशासन की ओर से इस प्रोजेक्ट की विस्तृत प्रपोजल भेजी गई है। इस प्रपोजल के मंजूर होते ही धरोग पंचायत के कैहडरू गांव में यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। यह स्थल शिमला-मटौर एनएच के किनारे है ऐसे में यहां पर पर्यटकों को घर जैसा खाना ग्रामीण कैफे में मिल सकेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के दिनचर्या से जुड़े अन्य उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।खास बात यह है कि यहां पर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्किंग शैड बनेंगे। इन शैड में महिलाएं अपने उत्पादों का निर्माण भी कर पाएंगी। इसके अलावा उत्पादों को बेचने के लिए ग्रामीण कैफे में काउंटर की सुविधा भी मिलेगी। जिला में 2,738 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। हजारों महिलाएं इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है। यह समूह स्थानीय पारंपरिक उत्पादों संवर्र्द्धन में अहम भूमिका अदा कर रहे है। समूह आचार, मुरब्बा, पपीते की बफीर् के साथ दिनचर्या से जुड़े हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उत्पाद भी बना रहे है। कैहडरू में मल्टीपर्पज कैफेटेरिया बनने से इन उत्पादों को बेचने में भी आसानी होगी। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रपोजल तैयार कर संबंधित विभाग निदेशालय को भेजी गई है। इस प्रपोजल के सिरे चढ़ते की पर्यटकों को सुविधा और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें