पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को समर्पित विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। शिविर की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. हरदीप ठाकुर व उप प्रधानाचार्य विजय सोनी जी के मार्गदर्शन से हुई। एनएसएस प्रभारी हरदीप और मैडम मीनाक्षी के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ विद्यालय–स्वच्छ भारत का नारा देते हुए स्वयंसेवियों ने लोगों को सफाई के महत्व से अवगत कराया। इसके उपरांत स्वयंसेवियों के लिए व्याख्यान सत्रों का आयोजन किया गया।